Uncategorized

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव पहुँचे किसानों के खेत फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव पहुँचे किसानों के खेत फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

विशाल समाचार टीम सीतामढी

सीतामढी/ बिहार: बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत अगहनी धान फसल का कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव के द्वारा डुमरा प्रखंड के मधुबन पंचायत में किया गया। फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 16 किलो 900 ग्राम धान का उपज पाया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। इस अवसर पर श्री विजय कुमार पांडे जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी ,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button