रीवा

कलेक्टर ने 124 आवेदनों में की जन सुनवाई

कलेक्टर ने 124 आवेदनों में की जन सुनवाई

रीवा: आमजनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई आयोजित की गई। जन सुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आमजनता से प्राप्त 124 आवेदन पत्रों में सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर जन सुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करें। जन सुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा निरंतर समीक्षा की जाती है। जन सुनवाई आमजनता की समस्याओं को दूर करने का कारगर मंच है। जन सुनवाई में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर एके झा तथा डिप्टी कलेक्टर एके सिंह ने भी आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जन सुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जन सुनवाई में रीवा निवासी सोनू सोनी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अनुदान राशि के लिए आवेदन किया। कलेक्टर ने जिला महाप्रबंधक उद्योग को इस संबंध में कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम लूक निवासी रंजना सिंह ने उनके पति द्वारा पैतृक 16 एकड़ जमीन की बिक्री पर रोक के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार जवा को प्रकरण में जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। मंगल प्रजापति निवासी बरौंही ने फर्जी दस्तावेज से उनकी जमीन हड़पने की जांच के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम हनुमना को मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जन सुनवाई में कैथी निवासी शिवगोविंद दुबे ने धान उपार्जन के लिए पंजीकृत 16 जमीनों के रकबे की जांच के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम त्योंथर को जांच कर सत्यापन के निर्देश दिए। विश्वनाथ शुक्ला निवासी ग्राम पलिया ने आम रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार देवतालाब को प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में हीरा सिंह निवासी ग्राम माद नम्बर एक ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज को आवेदन पत्र के निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम पुरैनी निवासी राकेश साकेत एवं मछली पालन समूह के सदस्यों ने मछली पालन तालाब से अवैध तरीके से सिंचाई करने पर रोके के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। शालिगराम साकेत निवासी रीवा ने खैरा नईबस्ती में मुक्तिधाम से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जन सुनवाई में सीमांकन, उपचार सहायता, विवाह सहायता, जननी सुरक्षा योजना तथा स्वरोजगार प्रकरणों से संबंधित आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button