सीतामढ़ी

डीएम व एसपी ने मिलकर बैठक कर पंचायत व चुनाव में विधिव्यवस्था, शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू करने एवम सड़क सुरक्षा को लेकर किया बैठक

डीएम व एसपी ने मिलकर बैठक कर पंचायत व चुनाव में विधिव्यवस्था, शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू करने एवम सड़क सुरक्षा को लेकर किया बैठक

सीतामढी/ बिहार:डीएम व एसपी ने बैठक कर पंचायत चुनाव में विधिव्यवस्था, शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू करने एवम सड़क सुरक्षा को लेकर किया बैठक। असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवम उनके विरुद कठोर करवाई करने का दिया निर्देश।शराब माफिया पर फोकस करने का निर्देश दिया है।
सूचनाओं पर त्वरित करवाई एवम सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने का भी निर्देश‌ दिया है।कहा गया है कि उसका नाम गुप्त रूप में रहेगा।
भूमि विवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर निष्पादित करने का निर्देश। सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप भूमिविवाद की बैठक करने का निर्देश सतत जीविकोपार्जन के द्वारा रोजगार की होगी व्यवस्था
एक तरफ पूरी सख्ती के साथ शराबबंदी को प्रभावकारी रूप से लागू किया जाएगा वही दूसरी तरफ लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाकर शराब एवम नशे के दुष्प्रभाव के सम्बंध में लोगो को जागरूक किया जाएगा। टॉल फ्री नंबर 15545 या 1800-345-6268 पर सूचना देने पर होगी त्वरित करवाई,सूचना देने वाले का नाम नही पूछा जाएगा एवम उनकी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी।डीएम-एसपी ने अधिक से अधिक गिरफ्तारी,छापेमारी एवम जप्ती करने का दिया निर्देश
कहा आपके करवाई का परिणाम दिखाई पड़ना चाहिये।
-जप्त शराबों का विनिष्टिकरण हर हाल में ससमय करने का निर्देश दिया।
शिथिलता एवम लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध भी जबाबदेही तयकर करवाई निश्चित रूप होगी
सड़क सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश ।तीव्र गति से वाहन चलाने वाले एवम लहेरिया कट बाइक चलाने पर कठोर करवाई एवम होगी जुर्माना,
वाहन जाँच के क्रम में ब्रेथ एनेलाइजर से भी होगी जाँच
हाइवे के पास ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर अतिशीघ्र अग्रेतर करवाई करने का दिया निर्देश ।सभी महत्वपूर्ण सड़को पर ज़ेब्रा क्रोसिंग बनाने एवम ब्लैक स्पॉट के पास साइनेज लगाने का दिया निर्देश। बैठक में एसपी हर किशोर राय, डीडीसी विनय कुमार, एडीएम विभागीय जाँच, एडीएम महेश कुमार दास, डीटीओ रविन्द्र नाथ गुप्ता सहित सभी वरीय अधिकारी ,थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button