लेखा प्रशिक्षण आज से
रीवा: संभागीय लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा में लेखा प्रशिक्षण आज एक दिसम्बर 2021 से आरंभ होगा। इसमें रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया तथा सिंगरौली जिलों के शासकीय एवं अद्र्धशासकीय विभाग के कर्मचारियों को लेखा प्रशिक्षण का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण में एक वर्ष से अधिक की नियमित सेवा कर चुके तथा हिन्दी टायपिंग पास लिपिकीय कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।अद्र्धशासकीय विभाग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो हजार रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
