Uncategorized

गिरिडिह(झारखंड):- सरकार के द्वारा बालू तस्करी के खिलाफ भाजपाइयों का ट्रैक्टर व जन सैलाब के साथ प्रदर्शन!

रिपोर्ट: विलियम जेकब

ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गिरिडीह में बालू उठाव पर प्रशासन द्वारा लगाया जाए रहे रोक के विरोध में भाजपाइयों ने ट्रैक्टर चालको, मजदूरों व जनसैलाब के साथ झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे। भाजपाइयों ने हेमंत सरकार पर हमला बोला और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने ट्रैक्टर जुलूस को जगह- जगह पर रोक कर प्रदर्शन को प्रभावित किया। भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ट्रैक्टर जुलूस में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा दल के नेता बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे प्रदर्शन का संचालन करते जा रहे थे । सभा के बाद भाजपा नेताओं ने बालू घाटों की नीलामी करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। सभा में लक्ष्मण स्वर्णकार निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, जीप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा, नुनुलाल मरांडी, चुन्नू कांत, दिलीप बर्मा ,दारा हाजरा, आशीष बॉर्डर, महेश राम ,सुरेश मंडल, संजू सिंह, अंजू सोनी, नवीन सिन्हा, एजाज अहमद सोनू ,देवनाथ राणा आदि कई वरिष्ठ गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button