Uncategorized

गिरिडिह:- उसरी बचाओ अभियान के तहत गिरिडीह नगर निगम को सौंपा गया ज्ञापन!

रिपोर्ट: विलियम जेकब

उसरी बचाओ अभियान के तहत आज गिरिडीह नगर निगम के उप-नगर आयुक्त से समिति के सदस्यों ने मुलाकात कर उसरी नदी के संरक्षण हेतु एक मांगपत्र सौंपा।
समिति के द्वारा सौपे मांगपत्र में शास्त्री नगर से झरियागादी तक बालू उत्खनन पर रोक लगाते हुए विभिन्न जगहों पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाया जाय। उसरी के दोनों किनारों पर पीसीसी पथ समेत नदी में जगह जगह चेक डेम बनाकर पानी को रोका जाए, जिससे शहरी क्षेत्र में घटते जलस्तर पर काबू पाया जा सके।

उसरी बचाओ समिति के नुमाइंदों ने कहा कि इस जीवन दायिनी नदी को बचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हमलोग पूरे दमखम से इस आंदोलन को अंजाम तक पहुचायेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश सिन्हा रामजी यादव शैलेश सिन्हा शाहनवाज आलम सुमित राज मौर्य समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button