पूणे

जेलों का सम्मान तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: 2021

जेलों का सम्मान तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड: 2021

मानवाधिकार दिवस पर सम्मानित होगी जेलों की रचनात्मकता और उनका योगदान
16 बंदी और 2 जेल अधिकारी इस साल पाएंगे तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड

पुणे: तिनका तिनका फाउंडेशन 9 दिसंबर को कैदियों और जेल कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जारी करेगा। इस वर्ष पुरस्कारों की थीम जेलों में टेलीफोन है। जेलों में रचनात्मकता का जश्न मनाने और उन्हें सम्मानित करने का यह 7वां साल है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन इस साल सितंबर में आमंत्रित किए गए थे।.फॉर्म स्वीकार करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर थी।

इस साल तीन श्रेणियां थीं- पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल स्टाफ। इन पुरस्कारों के लिए फाउंडेशन को इस साल 400 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। इस साल इन पुरस्कारों के साथ तिनका तिनका बंदिनी पुरस्कारों को भी शामिल कर दिया गया है। इसके तहत 2 महिलाओं को चुना गया है।

पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी और पुरस्कार अगले दिन मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर दिए जाएंगे। कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड का मिश्रण होगा।

इस वर्ष जूरी के सदस्य थे- श्री सुधीर यादव, आईपीएस (सेवानिवृत्त) और पूर्व डीजी, दिल्ली जेल, श्री अरुण कुमार गुप्ता, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजी, पश्चिम बंगाल जेल और डॉ. वर्तिका नन्दा, संस्थापक, तिनका तिनका थे।
2020 में यह सम्मान श्री के सेल्वराज (आईपीएस) डीजी, हरियाणा जेल, श्री अजय कश्यप (आईपीएस) पूर्व डीजी, तिहाड़ जेल, श्री आनंद कुमार डीजीपी और आईजी जेल, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए गए थे।
पृष्ठभूमि: तिनका तिनका फाउंडेशन ने 2015 में जेलों के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कारों- तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स और तिनका तिनका बंदिनी अवार्ड्स की स्थापना की थी। ये एकमात्र पुरस्कार हैं जो पूरी तरह से बंदियों और जेल कर्मचारियों को समर्पित हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से जेलों में रचनात्मकता और उनके योगदान का सम्मान किया जाता है। इन पुरस्कारों का यह सातवां साल है। हर साल,जेल से संबंधित विषय को मुख्य विषय के रूप में चुना जाता है। 2019 में थीम थी- ‘जेलों में रेडियो’ और 2020 में, चुनी गई थीम ‘कोविड -19 और जेल’ थी। 2015 से 2020 के बीच 110 से अधिक बंदियों और 37 जेल कर्मचारियों को तिनका तिनका इंडिया अवार्ड मिला है।
वर्तिका नन्दा के बारे में: डॉ. वर्तिका नन्दा एक जेल सुधारक और मीडिया शिक्षिका हैं। उन्होंने तिनका तिनका के बैनर तले भारत में जेल सुधारों पर एक आंदोलन शुरू किया है। भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने उन्हें 2014 में स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। जेलों पर उनके काम को 2018 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संज्ञान में लिया गया। जेल सुधारों पर उनके अनूठे काम के लिए उनका नाम दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। ” जेलों में महिला बंदियों उनके बच्चों की स्थिति और उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में उनकी संचार आवश्यकताओं पर अध्ययन” पर उनके हालिया शोध का मूल्यांकन आईसीएसएसआर द्वारा ‘उत्कृष्ट’ के रूप में किया गया है। तिनका तिनका तिहाड़, तिनका तिनका डासना और तिनका तिनका मध्य प्रदेश- जेलों की जिंदगी का दस्तावेज देती उनकी लिखी किताबें हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता विभाग, लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button