तहसीलदार ने दिया एक करोड़ 20 लाख रुपए की कुर्की का नोटिस
रीवा /एमपी: तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी ने चार बकायादारों को एक करोड़ 20 लाख दो हजार रुपए की वसूली के लिए अचल सम्पत्ति भूमि की कुर्की का नोटिस दिया है। यह नोटिस शिवकली मिश्रा, अभिनव मिश्रा, अभिजीत मिश्रा तथा मीनाक्षी निवासी ग्राम पड़रा तहसील हुजूर जिला रीवा को दिया गया है। कुर्की में पांच किता भूमि शामिल की गई हैं।
