Uncategorized

गिरिडिह:- नवजात शिशु की अदला बदली से मचा हंगामा !

विलियम जैकब की रिपोर्ट !

गावां हॉस्पिटल में हुई बच्चे की अदला- बदली, मचा कोहराम!

हॉस्पिटल से नवजात बच्ची(लड़की) को छोड़, बच्चा(लड़का) लेकर महिला हुई फरार!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में उस वक्त कोहराम मच गया जब ग्राम पत्थलडीहा नवडीहा निवासी प्रसूता संगीता देवी पति दुर्गा यादव को पता चला कि उसका बच्चा(लड़का) अदला-बदली हो गया है।
बताया जा रहा है कि संगीता देवी ने लड़के को जन्म दिया था। और उसी स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने लड़की को जना था। कुछ समय के लिए लड़के को छोड़कर प्रसूता शौच के लिए गई इसी दौरान बच्चे की हेराफेरी हो गई। मामले का पता तब चला जब प्रसूता ने देखा बच्चे को तो पता चला कि उसके बच्चे की बदली हो चुकी है।
आनन- फानन में स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया । उन सभी ने भी पुष्टि की कि इस महिला को लड़का हुआ था क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सारे रजिस्टर और रिकॉर्ड्स में लड़का अंकित है।
इधर जिस प्रसूता ने लड़की जना था वह बच्चे को लेकर अपने घर जा चुकी थी। खबर लिखे जाने तक बच्चा नहीं मिल पाया था ।लेकिन प्रसूता का पता रजिस्टर के अनुसार मिल गया है। लेकिन अभी तक बच्चा बरामद नहीं हो पाया है। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button