Uncategorized

गिरिडिह:- जिला पार्षदों की बैठक में लिये गये कई निर्णय !

विलियम जैकब की रिपोर्ट !

जिला परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आहूत की गई। इस बैठक के माध्यम से 15 वें वित्त के तहत प्राप्त राशि को फाइनल क्रियान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। ऑफिस के प्रधान सहायक जिनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर को होना है उन्हें 1 साल के लिए संविदा के आधार पर दैनिक मजदूरी में रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ढाई लाख के अंदर ही लाभुक समिति कार्य कर सकेगी। बाकी योजनाएं जिला परिषद से टेंडर कर निकाली जाएगी और संबंधित प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के ही प्रखंड से जो संवेदक होंगे। उस को प्राथमिकता दी जाएगी।

आज के इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो, उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जिला परिषद सचिव शशि भूषण मेहरा, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद, जिला अभियंता रस्तोगी साहब नरेश कुमार राहुल कुमार जैकी आलम पंकज कुमार राजेश कुमार दास सहित किरण देवी गीता देवी गांधी प्रमुख मनीषा पांडे किरण वर्मा मनोहर हसन मकसूद आलम जयंती चौधरी कैलाश यादव अर्जुन प्रसाद आर्य अनूप कुमार पांडे सरिता देवी रुकमणी देवी दिनेश महतो माइनो हेंब्रम सबीना हंसदा शांति मरांडी दीपा वर्मा अनीता देवी केशो रविदास प्रमिला मेहरा धनंजय राणा गोपीन मुर्मू बबली मरांडी एवं सर्वर जहां मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button