प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन आज
रीवा एमपी:. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियाँ प्रारंभिक चरण में हैं। स्वच्छता में आमजन की भागेदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन आज 25 दिसंबर को किया गया है। कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वर्चुअली जुड़ेंगे तथा सम्बोधित करेंगे। यह कार्यशाला टाउन हाल नगर निगम रीवा में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जा रही है। आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।
