इटावा

मुख्तार और आतीक के नाम से हिंदुओं को डराना चाह रहे अखिलेश

भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

इटावा विशाल समाचार संवाददाता:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हिंदू मुस्लिम को लड़ाने वाले अब सफल नहीं होंगे। इस देश में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ नामों से हिंदुओं को डराना चाहते हैं लेकिन जनता अब हकीकत समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा सभी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी। वे बकेवर कस्बे के औरैया रोड स्थित मैदान में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वाले लोगों को अब जनता समझ चुकी है। लोग अब उनके झांसे में नहीं आएंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार से जनता खुश है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडगर्दी, माफियाराज खत्म हो गया है। लोग नफरत की राजनीति के जरिए सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, मुख्तार अंसारी, आजम खां व अतीक अहमद के नाम से हिंदुओं को डरा रहे हैं लेकिन इस देश में न हिंदू से मुसलमान डरेगा और न ही मुसलमान से कोई हिंदू डरेगा। सब मिलजुलकर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। देश में एक झंडा एक संविधान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button