Uncategorized

राँची:- जनता की समस्याओं से रूबरू हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन!

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन!मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा: हेमंत

समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश!

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनके हाथों से आवेदन पत्र लिया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए। मौके पर पहुंचे आम जानता ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास इत्यादि से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में जन समस्याओं को दूर करने का निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का पूरा प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाएं। आप सभी के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button