
इटावा यूपी:जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन में पोलिंग पार्टियों हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले वाहनों के पार्किंग हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, स्ट्रांग रूम में ई.वी.एम. मषीनों के सुरक्षित रखे जाने के संबंध में मण्डी परिषद का निरीक्षण कर वाहनो के पार्किंग हेतु सर्वे कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि तीनों विधान सभाओं हेतु अलग अलग वाहनों की पार्किंग हेतु स्थान निर्धारित किया जाये कि विधान सभा निर्वाचन में प्रयोग में लाये जाने वाले वाहन मण्डी परिषद में खडा होने के लिये कितनी जगह की आवष्यकता होगी इसका आकलन किया जाये, साथ ही अधिषासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग से कहा कि मण्डी परिसर में बैरीकेटिंग हेतु अभी से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने मण्डी में स्ट्रांग रूम बनाये जाने के लिए दुकानों का निरीक्षण करते हुए कहा कि विधानसभावार स्ट्रांग रूम बनाने के लिए कितनी दुकानों की जरूरत होगी इसका आकलन कर सूचना उपलध करायी जाये।
इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, सीओ सिंट अमित कुमार सिहं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

