इटावा

इटावा में भाजपा मंडल अध्यक्ष को मारी गोली:दोस्तों के साथ कर रहे थे बातचीत, बाइक से आए बदमाशों ने मारी गोली; सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि जसवंतनगर

इटावा यूपी : शहर के पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे खड़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
सरेशाम गोली मारे जाने से दहशत फैल गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने की सूचना पर एसएसपी जयप्रकाश समेत तमाम भाजपा नेता सैफई पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
मूलरूप से आगरा के बाह थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के रहने वाले भाजयुमो मानिकपुर मोहन के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ यहां इकदिल क्षेत्र के गांव कराहीपुरा में अपने बहनोई के यहां रहते हैं।
अमित देर शाम अपनी स्कॉर्पियो से पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे खड़े होकर अपने साथियों से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो हमलावर पहुंचे और अमित को गोली मार दी।
गोली अमित के जबड़े में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। इधर गोली चलने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते जब तक हमलावर बाइक लेकर मौके से भाग निकले।
मानिकपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे पक्का बाग चौकी इंचार्ज राजेश यादव गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और भाजपा मंडल अध्यक्ष को जिला अस्पताल भिजवाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि अमित आईसीयू में भर्ती है। डाक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई।
घटना की जानकारी होने पर एसएसपी, एसपी कपिलदेव समेत तमाम पुलिस अधिकारी व भाजपा नेता सैफई पहुंचे और परिजनों से हालचाल जाना। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है।
भाजपा नेता बरुआ खनन के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही कि गोली मारने की घटना भी इसी मामले से जुड़ी हुई हो सकती है।
बताया जा रहा कि दीपावली के समय भी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button