
येरवडा क्षेत्र में दुर्घटना होने पर विकासकर्ता पर गैर जिम्मेदारी लापरवाही से हुई , हत्या का मुकदमा दर्ज हो-बसपा की मांग
देवेन्द्र सिंह तोमर प्रतिनिधी
पुणे: येरवडा इलाके में वाडिया स्टड फार्म के पास शुक्रवार को हुए एक भवन हादसे में उत्तर भारतीय श्रमिकों की बड़ी संख्या में मौत हो गयी. पुणे जिलाध्यक्ष हुलगेश चलवादी के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल जब दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंच गया तो मौके पर कोई सुरक्षा नहीं थी. निर्माण श्रमिकों कामगारों का कोई पंजीकरण तक नहीं हुआ था। और उस जगह अनाधिकृत निर्माण देखने मिला है। जिससे साफ देखा जा सकता है। कि डेवलपर्स की अक्षम्य गलती के कारण उत्तर भारतीय श्रमिकों कामगारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। निर्माण श्रमिकों की मौत के बाद ससून अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने वाला कोई नहीं था। यह मानवता के लिए अपमान की घटना है। इस डेवलपर्स की गलती पर बसपा जिलाध्यक्ष हुलगेश चलवादी ने कहा कि है। डेवलपर्स के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज करो और जेल में डालो ।
और उन श्रमिकों कामगारों के परिवारजनों आर्थिक सहायता दो।बसपा राज्य महासचिव सुदीप जी गायकवाड़, राज्य सचिव भाऊसाहेब शिंदे, जिला प्रभारी रमेश गायकवाड़, सागर खंडे महंमद शफी, सुनील गवळी, वडगांव शेरी विधानसभा अध्यक्ष संदीप कांबळे,महासचिव राहुल बोडदे और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



