रीवा

विधानसभा अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष का भ्रमण कार्यक्रम

(विशाल समाचार प्रतिनिधि रीवा)

रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम आज 10 फरवरी को प्रात: 10 बजे शासकीय आवास डी-11 से रवाना होकर प्रात: 10.40 बजे मनकुंआ पहुंचेंगे जहां रामाश्रय गौतम के निवास में आयोजित उपनयन संस्कार एवं शुभ विवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री गौतम प्रात: 11 बजे तिवरिगवां उरैहान में कल्याण प्रसाद तिवारी की पुत्री के विवाह समारोह में, दोपहर 12.15 बजे भागो में जयराम पाण्डेय की पुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम में, अपरान्ह एक बजे करह में सूर्यमणि पाण्डेय के निवास में उपनयन संस्कार में तथा अपरान्ह 2 बजे पिपरा में सुरेन्द्र मिश्रा की पुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 3 बजे सगरा में यदुनाथ सिंह के प्रपोत्र के शुभ विवाह में, शाम 3.40 बजे पलिया में सहदेव साकेत के निवास में रामचरित मानस व तिलकोत्सव कार्यक्रम में, शाम 4.40 बजे सूरा में वैद्यनाथ चतुर्वेदी के पुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम में, शाम 5.40 बजे सगरा (लक्ष्मणपुर) में रामकुमार शुक्ला की पुत्री के शुभ विवाह समारोह में, शाम 6.20 बजे निराला नगर रीवा में संकर्षण द्विवेदी के भ्राता शत्रुध्न द्विवेदी के निवास में तिलकोत्सव कार्यक्रम में तथा रात्रि 7 बजे सन एण्ड मून गार्डन में यज्ञनारायण केशरवानी की पुत्री के शुभ विवाह समारोह में शामिल होने के उपरांत शाम 7.40 बजे निज निवास डी-11 सिविल लाइन पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button