जल विकास निगम के कार्यों की समीक्षा कल
रीवा एमपी:पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल 10 फरवरी को रीवा विधानसभा क्षेत्र में संचालित हो रहे जल विकास निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उद्यानिकी सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में रीवा विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, सचिव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

