इटावा

एक अज्ञात, निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को राजकीय महिला शरणालय इटावा में प्रविष्ट किया गया था तथा ठीक होकर उस महिला को संस्था में वापिस भेज दिया

नगर मजिस्ट्रेट इटावा के द्वारा एक अज्ञात, निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को राजकीय महिला शरणालय इटावा में प्रविष्ट किया गया था तथा ठीक होकर उस महिला को संस्था में वापिस भेज दिया

(शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि)

इटावा यूपी: जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी इटावा के द्वारा अवगत कराया गया गया है कि नगर मजिस्ट्रेट इटावा के द्वारा एक अज्ञात, निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को राजकीय महिला शरणालय इटावा में प्रविष्टियां किया गया था। उक्त संवासिनी का स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु दिनांक 27.01.2022 को भर्ती कराया गया था। जिला चिकित्सालय द्वारा उसे दिनांक 31.01.2022 को क्षयरोग चिकित्सालय के लिए रिफर किया था। तदथा दिनांक 31.01.2022 को क्षयरोग चिकित्सालय इटावा के द्वारा उसे उ०प्र० चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के लिए रिफर किया गया था तथा भर्ती भी करा दिया गया था। उक्त संवासिनी को दिनांक ०8 फरवरी, 2022 को डिस्चार्ज कर संस्था के लिए वापस कर दिया गया। उक्त संवासिनी दिनांक ०8 फरवरी, 2022 संस्था में अपरान्ह ०3ः13 बजे के लगभग संस्था में वापस आयी इसके तत्काल बाद उसकी तबीयत खराब होने के कारण तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया गया किन्तु एम्बुलेंस लगभग 04ः00 बजे संस्था पहुंची, तदोपरान्त उक्त संवासिनी को तत्काल एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उसे सायं 04ः58 बजे मृतक घोषित कर दिया गया।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देषित किया है कि उक्त अज्ञात, निराश्रित एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ मृतक महिला का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सक का पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराकर पोस्टमार्टम रिपोट जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button