शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि
इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) संतोष कुमार राय ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों का दि० 12 फरवरी 2022 को दुुग्ध प्रोद्योगिकी महाविद्यालय इटावा में द्वितीय प्रषिक्षण दिया जायेगा अतः प्रषिक्षण में सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपना इपिक (वोटर कार्ड) , कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र मूल एवं एक फोटो स्टेट प्रति के साथ अपना एक फोटो अनिवार्य रूप से साथ लायेंगें। जिससे कि उनके डाक मत पत्र की प्रकि्रया में कोई समस्या न आ सके। उक्त निर्देषों का अनुपालन समस्त कार्मिकों के द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये।



