13.02.2022 को विकास भवन के कक्ष संख्या 16 में प्रातः 11.30 बजे अपनी उपस्थित दर्ज कराना सुनिश्चित करें । अन्यथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि
इटावा यूपी: सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक दीन दयाल ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत मतदान कार्मिकों के प्रषिक्षण से आज पीठासीन अधिकारी ०3 एवं प्रथम मतदान अधिकारी ०2, द्वितीय मतदान अधिकारी ०1, तृतीय मतदान अधिकारी ०6 अनुपस्थित रहे।
जबकि सभी कार्मिको की प्रशिक्षण में उपस्थिति अनिवार्य थी । अतः उपक्रम अपनी दिनांक 13.02.2022 को विकास भवन के कक्ष संख्या 16 में प्रातः 11.30 बजे अपनी उपस्थित दर्ज कराना सुनिश्चित करें । अन्यथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जायेगी । पीठासीन अधिकारी पीठासीन अधिकारी रामनरेश, नाहर सिंह व दिनेश बाबू प्रथम मतदान अधिकारी प्रिया त्रिपाठी व प्रतीक गुप्ता द्वितीय मतदान अधिकारी प्रीती वर्मा तृतीय मतदान अधिकारी अंगद सिंह, राजेन्द्र, संजीव कुमार, रमेश चन्द्र, संदीप कुमार, इन्दल अनुपस्थित पाये गये.



