रीवा

समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करें -कलेक्टर

समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही करें -कलेक्टर

रीवा एमपी: कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिंदुओं में लंबित आवेदन पत्रों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि समाधान ऑनलाइन के लिए शासन द्वारा एजेण्डा बिन्दु निर्धारित कर दिए गए हैं। अप्रैल माह में आयोजित होने वाली समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। समाधान ऑनलाइन में बैंकों से फसल बीमा का लाभ न प्राप्त होने, हैण्डपंपों के रखरखाव, सुधार तथा विशेष खराबी का निराकरण न होने एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे से संबंधित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
समाधान ऑनलाइन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवासों के लिए राशि वितरण तथा उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन में सभी विभागों की तीन सौ दिनों से अधिक समय से लंबित आवेदनपत्रों की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित आवेदन पत्रों का निराकरण करके ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button