रीवा

मुख्यमंत्री 13 मार्च को आएंगे सिरमौर

मुख्यमंत्री 13 मार्च को आएंगे सिरमौर

रीवा एमपी: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रीव जिले के तहसील मुख्यालय सिरमौर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 11.50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जबलपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे सिरमौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिरमौर में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित समारोह में 221 करोड़ 11 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3 बजे सिरमौर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे तथा जबलपुर से शाम 4 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button