रीवा

लोक अदालत में 1910 प्रकरणों का हुआ निराकरण 10 करोड़ 77 लाख से अधिक रुपए के अवार्ड किए गए पारित

लोक अदालत में 1910 प्रकरणों का हुआ निराकरण
10 करोड़ 77 लाख से अधिक रुपए के अवार्ड किए गए पारित

रीवा एमपी (वि.स.प्रतिनिधी): मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज 12 मार्च को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर.सी. वाष्र्णेंय ने जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलन कर शुभांरभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते के तहत 1910 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं 10 करोड़ 77 लाख 19 हजार 877 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। इस दौरान प्रिलिटिगेशन के 1110 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिनमें 29511370 रुपए के अवार्ड तथा 760 लंबित प्रकरणों के निराकरण में 78208507 रुपए की अवार्ड राशि लोक अदालत के माध्यम से पारित की गई।

लोक अदालत में दाण्डिक 52 प्रकरणों में 65000 रुपए, चेक बाउंस के 103 प्रकरणों में 20818647 रुपए, मोटर क्लेम के 129 प्रकरणों में 45728000 रुपए, सिविल के 43 प्रकरणों में 817403 रुपए, विद्युत संबंधी लंबित 335 प्रकरणों में 4958257 रुपए तथा श्रम संबंधी सात प्रकरणों में 4454000 रुपए की समझौता राशि के अवार्ड पारित हुए। जबकि विद्युत प्रकरण प्रिलिटिगेशन के तहत 280 निराकृत प्रकरणों में 3465000 रुपए, बैंक के 276 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में 23707312 रुपए, जल कर के 550 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में 1408520 रुपए तथा अन्य 44 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में 930538 रुपए की समझौता राशि पारित की गई। लोक अदालत में पारिवारिक विवाद के 11 प्रकरणों का आपसी सुलह समझौत के आधार पर निराकरण किया गया।

इस अवसर पर लोक अदालत प्रभारी एवं विशेष न्यायाधीश श्री सी.एम. उपाध्याय, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गिरीश दीक्षित, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह राठौड़, श्री संजीव सिंघल द्वितीय जिला न्यायाधीश, श्री राजेन्द्र शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता नवम जिला न्यायाधीश, श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा सप्तम जिला न्यायाधीश, श्री उपेन्द्र देशवाल तेरहवें जिला न्यायाधीश, ग्यारहवें जिला न्यायाधीश श्री मुकेश यादव, श्री विवेकानंद त्रिवेदी पंचम जिला न्यायाधीश, श्री आशीष ताम्रकार मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री महेन्द्र कुमार उइके जिला रजिस्ट्रार, न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्री शशांक ंिसह, न्यायाधीश श्री तथागत याज्ञनिक, न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सुश्री रितिका शर्मा, श्री सचिन साहू, सुश्री श्वेता परते, सुश्री कंचन चौकसे, सुश्री रेशमा खातून, श्रीमती पद्मिनी सिंह, श्री मनोरम तिवारी, श्रीमती ऋचा सिंह, श्री अजय कुमार नागेश, श्री संजीव रहंगडाले, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री अखंड प्रताप सिंह, अधिवक्ता संघ रीवा के सचिव श्री रघुवंश प्रताप सिंह, श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री सुनील अग्रवाल, श्री राजेन्द्र तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, मध्यांचल ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर श्री सुशील अवस्थी, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री चंद्रकांत चतुर्वेदी, श्री जीतेन्द्र कुमार भट्ट एवं श्री अभिषेक नायक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button