रीवा

मुख्यमंत्री जी करेंगे 222.79 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन

रीवा एमपी (वि.स.प्रतिनिधी): मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री तहसील मुख्यालय सिरमौर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में 222 करोड़ 79 लाख रुपए के लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री मंच से विभन्न हितग्राहियों को 6 करोड़ 34 लाख रुपए के हितलाभ का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसके मुख्यमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि मुख्यमंत्री जी 157 करोड़ 58 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत 11 करोड़ 10 लाख रुपए की सिरमौर जल आवर्धन योजना तथा 8 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत की बैकुण्ठपुर नगर परिषद की जल आवर्धन योजना शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान पनवार से डभौरा मार्ग का भी लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा 21 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इससे दूरस्थ तराई अंचल में आवागमन सुगम हुआ है। समारोह में नवनिर्मित रीवा-सिरमौर रोड का भी मुख्यमंत्री जी लोकार्पण करेंगे। इसकी कुल लंबाई 36.71 किलोमीटर है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की विंग ने 115 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से कराया है।
समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान 64 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करके शुभारंभ करेंगे। इन कार्यों में नगर परिषद सिरमौर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से एक करोड़ दो लाख रुपए की सड़क का निर्माण तथा 50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत आईटीआई भवन का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री शासकीय महाविद्यालय नष्टिगवां में 6 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से मंजूर महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। समारोह में सिरमौर से क्योटी मार्ग का भी भूमिपूजन किया जाएगा। इसका निर्माण 23 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 33 करोड़ की लागत की समूह नलजल योजना निर्माण का भी भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री नगर परिषद सिरमौर तथा डभौरा में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास मद से एक करोड़ 13 लाख 46 हजार रुपए के दो सड़क निर्माणों का भी भूमिपूजन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button