रीवा

मुख्यमंत्री ने शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रीवा एमपी: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिरमौर में अपने भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभागीय गतिविधियों के संबंध में पूँछताछ की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल में पहुंचकर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी में पोषण मटका रखा जाय तथा बच्चों को पोषण आहार का वितरण समय पर अनिवार्यत: करें। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्मित उत्पादों को बाजार की व्यवस्था कराई जायेगी तथा महिलाओं को प्रतिमाह दस हजार रूपये तक आमदनी प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाया जायेगा। हमारा संकल्प है कि महिलाएँ सशक्त व सबल बनें। श्री चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, पशु कल्याण, आदिम जाति कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा राजस्व विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button