Uncategorized

गिरिडीह (झारखंड):- जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर होगा प्रतिमा का अनावरण!

रिपोर्ट: विलियम जेकब

विधायक के द्वारा किया गया भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम!

पपरवाटांड़ में जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर शीघ्र प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। बुधवार को इसके लिए उक्त स्थल पर भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा किया गया।
उन्होंने चौक पर नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और शोषित की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी। कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उनकी प्रतिमा स्थापित करना गर्व की बात है। उन्होंने प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ इसी स्थान पर पार्क बनाने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि दिनेश यादव , गाण्डेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा , आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा , जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान , राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा , जिला उपाध्यक्ष रामाशंकर ठाकुर , जिला महामंत्री गणेश ठाकुर , नगर अध्यक्ष रंजीत ठाकुर , मोहनलाल शर्मा , अशोक शर्मा , ज्ञान ज्योति , प्रदीप ठाकुर , हीरा देवी , प्रकाश शर्मा , किशोरी शर्मा , महेशलुंडी पंचायत के मुखिया हरगौरी साव , महेशलुंडी पंचायत समिति सदस्य दीप्ति कुमारी , संजय ठाकुर, पंचायत समिति राजेंद्र शर्मा , , छोटेलाल ठाकुर , राजेश ठाकुर, अनिल कुमार, बिट्टू ठाकुर, प्रवीण शर्मा , बासुदेव दास ,अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, शीवनाथ साव , राजू दास ,सुनील ठाकुर , दिलीप राम , राजकुमार साव , विशाल यादव , शीवशंकर मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button