शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-
आवासीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु जिम्नास्टिक ,हांकी (बालक/बालिका), कुश्ती,फुटबाल बालक वर्ग हेतु दिनांक 16 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे ट्रायल का आयोजन
इटावा यूपी: जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चन्द्र यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न खेलों में स्थापित आवासीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु जिम्नास्टिक ,हांकी (बालक/बालिका), कुश्ती,फुटबाल बालक वर्ग हेतु दिनांक 16 अप्रैल को प्रातः 8.00 बजे ट्रायल होगा
उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि अपने अधीनस्थ विद्यालयों के प्रधानाचार्या/ प्रधानाचार्यो को निर्देशित करें कि अपने अपने विद्यालय से प्रति खेल कम से कम 05-05 खिलाडि़यों को उक्त ट्रायल में प्रतिभाग कराने का कष्ट करें।उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न खेलों में स्थापित आवासीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम जिम्नास्टिक एवं 15 वर्ष से कम कुश्ती व हांकी के बालकों के चयन/ट्रायल्स आयोजित किये जायेगें, उक्त छात्रावासों में खिलाडि़यों को निःशुल्क आवास,भोजन,किट तथा खेल का सामान उपलब्ध कराया जाता है । उक्त चयन /ट्रायल्स हेतु फार्म 10 रू. जमा कर कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।

