Uncategorized

भागलपुर:-भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो मिनी ट्रक जप्त, एक चालक फरार !

भागलपुर से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट:-

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र मे भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो मिनी ट्रक को जब्त किया गया है, वहीं मोके पर एक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा चालक मौका पाते ही फरार हो गया।जगदीशपुर मे पिछले एक माह में शराब की कई बड़ी खेप पकड़ी गई है।जगदीशपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में एस.आई कृष्ण कुमार राय के द्वारा एक मिनी ट्रक से 132 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया गया।बताया जा रहा है कि जगदीशपुर पुलिस द्वारा भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित संन्हौला मोड़ के निकट चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखते ही एक मिनी ट्रक को छोड़ कर चालक मौके से फरार हो गया। जब पुलिस की नजर मिनी ट्रक पर पड़ी तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मिनी ट्रक में रुई के अंदर छुपा कर रखा हुआ विभिन्न ब्रांड के 132 कार्टून में 3974 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।पुलिस ने मौके से शराब तथा मिनी ट्रक को जप्त कर लिया साथ ही पुलिस शराब कारोबारी का पता लगा रही है ।गिरफ्तार चालक की पहचान मोहम्मद वारिश ,पिता मोहम्मद इम्तियाज घर गिरिडीह का निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button