Uncategorizedरीवा

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को

रीवा एमपी: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर. सी. वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रज़ा के नेतृत्व में आगामी 14 मई को जिला न्यायालय रीवा समेत तहसील न्यायालयों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में गत दिवस मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति संबंधी लंबित प्रकरणों के संबंध में बीमा कंपनियों के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सचिव श्री अहमद रज़ा एवं अन्य उपस्थित न्यायाधीशों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक अदालत प्रभारी एवं विशेष न्यायाधीश श्री सी.एम. उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री विक्रम सिंह, श्री आनंद गौतम, श्री प्रवीण पटेल, श्री देविन्दर सिंह पाल, श्री आशीष ताम्रकार, श्री दिलीप सिंह, श्री रमेश रंजन चौबे, श्री केशव सिंह, श्री विवेकानंद त्रिवेदी, श्री राजेन्द्र शर्मा अधिवक्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री अशोक अवस्थी, श्री वी. के. तिवारी, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, श्री हितेन्द्र दीपांक, श्री राजेन्द्र नामदेव, श्री सुनील पाण्डेय, श्री राजेश त्रिवेदी, श्री बी.एन.मिश्रा, श्री राजेन्द्र तिवारी ,श्री सुरेश प्रसाद द्विवेदी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आगामी 14 मई को नेशनल लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्री लिटिगेशन प्रकरण इत्यादि के प्रकरण निराकरण हेतु रखे जायेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button