अभिलेखों में दर्ज तालाब, झील अन्य वाटरबाडी गाटा कुल 1845 तालाब दर्ज है जिसमें तहसील इटावा में 499 दर्ज तालाबों के सापेक्ष 491 तालाबों की अक्षांश, देशान्तर फीडिंग पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा
इटावा यूपी: तहसील क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पंचायतों मे स्थित तालाबों की पड़ताल कराये जाने, तालाबों की आनलाइन फीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ आयोजित राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक मे दिये। उन्होंने समीक्षा में पाया कि अभिलेखों में दर्ज तालाब, झील अन्य वाटरबाडी गाटा कुल 1845 तालाब दर्ज है जिसमें तहसील इटावा में 499 दर्ज तालाबों के सापेक्ष 491 तालाबों की अक्षांश, देशान्तर फीडिंग पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त तालाबों की अक्षांश,देशान्तर की फीडिंग कराने के बाद जिन तालाबों पर अतिक्रमण न हो उनकी फोटो तत्काल अपलोड की जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
उन्होने इसी प्रकार तहसील चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत 145,तहसील जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत 205, तहसील ताखा क्षेत्रान्तर्गत 104 तहसील भरथना क्षेत्रांतर्गत 675 एवं तहसील सेैफई क्षेत्रांन्तर्गत 217 तालाबों को अक्षंश,देशान्तर के अनुसार सभी तालाबो की फीाडिंग कराये जाने तथा जिन तालाबो पर अतिक्रमण न हो उनकी फोटो अपलोड किये जाने के निदेश दिये।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी वि.रा . जय प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद,समस्त उप जिलाधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


