Uncategorized

चिता की आग को तेज करने के लिए डाला पेट्रोल, हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल

चिता की आग को तेज करने के लिए डाला पेट्रोल, हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल

महाराष्ट्र: पुणे के एक कैलाश श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया और इसमें कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दाह संस्कार(जलने) की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डाल दिया इस कारण वहां विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए। शाम सात बजे हुई घटना
पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने बताया कि घटना कैलाश श्मशान घाट पर शाम करीब सात बजे हुई थी। उन्होंने कहा कि घायलों को ससून जनरल अस्पताल और सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।
अंतिम संस्कार में 80 लोग थे शामिल
उन्होंने कहा है कि सभी लोग दीपक कांबले के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जब यह घटना हुई तब लोग काफी नजदीक थे इसमें कुछ पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि कांबले के बेटे के अनुसार श्मशान में परिवार के सदस्यों सहित करीब 80 लोग मौजूद थे। दीपक कांबले की आत्महत्या से मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button