इटावा

दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण प्रदान किये जाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन

दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण प्रदान किये जाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन

इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने जनपदवासियों को सूचित किया है कि जनपद के पात्र दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण प्रदान किये जाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद के प्रत्येक विकास खंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण , शल्य चिकित्सा योजना , दिव्यांग पेंशन योजना , शादी विवाह प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना , दुकान निर्माण / संचालन योजना व दिव्यांगजन संस्करण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का शिविर आयोजन करके पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी कारी ने बताया कि विकास खण्ड महेवा में दिनांक 18 व 20 मई, 2022 को, विकास खण्ड ताखा में दिनांक 25 व 27 मई, 2022 को, विकास खण्ड बसरेहर में दिनांक 02 व 07 जून को, विकास खण्ड बढ़पुरा में दि. 09 व 15 जून को, विकास खण्ड चकरनगर में दिनांक 17 व 21 जून को, विकास खण्ड जसवंत नगर में दिनांक 23 व 25 जून को, विकास खण्ड सैफई में दिनांक 28 व 30 जून, 2022 को तथा विकास खण्ड भरथना में दिनांक 06 व 08 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 से 03.00 बजे तक शिविर आयोजित कियें जायेंगें।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने विकास खण्ड में शिविर आयोजन का व्यापक प्रचार- प्रसार करायें ताकि अधिक से अध्िाक दिव्यांगजन उपस्थित हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button