
विशाल समाचार सीतामढी बिहार
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित
सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में आहूत की गई जिसमें वर्ष 2022 में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत विभिन्न राहत सामग्रियों के भाड़े पर लेने एवं क्रय करने के संबंध में निर्णय लिया गया कि* *दिनांक 17 मई 2022 को निर्धारित सामग्री निविदा खोलने की तिथि को यदि निविदा असफल होती है तो विगत वर्ष की निविदा द्वारा निर्धारित अथवा प्रमंडल के विभिन्न जिलों में निर्धारित दर पर न्यूनतम दर में सामग्री भाड़े पर लिया जाएगा या आवश्यकतानुसार क्रय किया जाएगा।साथ ही संभावित बाढ़ के दौरान राहत कैम्पों के संचालन हेतु विभाग द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुपालन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी, पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, उप विकास आयुक्त विनय कुमार, सिविल सर्जन सीतामढ़ी सुरेश चंद्र लाल, वरीय पदाधिकारी आपदा प्रशाखा रविंद्र नाथ गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शंभू नाथ, ओएसडी प्रशांत कुमार के साथ अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी उपस्थित थे.


