Uncategorized

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे भागलपुर!

अरविंद कुमार की रिपोर्ट !

भागलपुर नवगछिया बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर गुवारीडीह में हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता के मिले पुरातात्त्विक अवशेषों का अवलोकन करने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कड़ी सुरक्षा के बीच गुवारीडीह पहुँचे।बिहपुर प्रखंड में स्थित कोसी नदी के दक्षिणी तट पर सिन्धु सभ्यता के प्राचीन टीले का बड़ी संख्या में तकरीबन हजारों वर्ष पुराने बुद्धकालीन पुरावशेष मिला है।इन सामग्रियों में पक्की ईंट की बनी दीवारें मृदभाँड़,कृषि कार्य में प्रयुक्त होनेवाले लौह उपकरण,औजार,मवेशियों के जीवाश्म,मानव निहित पाषाण उपकरण व औजार सहित विभिन्न संस्कृति की मृदभांड भी प्राप्त हुए हैं।वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहपुर के गुवारीडीह में पहुँचकर मिले हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता के अवशेषों का अवलोकन और निरीक्षण किया।इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हजारों वर्ष पुराने मिले पुरातात्त्विक स्थल के पुरे इलाके को एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।वहीं कोसी कटाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button