सीतामढ़ी

तीसरा दिन भी नगर निगम सीतामढ़ी के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने मांगो को लेकर हड़ताल जारी…

#कुणाल किशोर प्रतिनिधि की रिपोर्ट-

आज तीसरा दिन भी नगर निगम सीतामढ़ी के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपने मांगो को लेकर हड़ताल जारी…

सीतामढ़ी बिहार: एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया किया । सफाई कर्मी अपने मांग को पुरा नहीं होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है ।
कर्मियों का कहना है कि ,एनजीओ जन कल्याण समिति पटना के दबंग ठिकेदार द्वारा हमारे वेतन को कटौती कर मात्रा 8000 से 9000 हजार प्रतीक माह वेतन दिया जाता है , उसमे भी महीना में 4 दिन रविवार का वेतन काट लिया जाता है ।
ओर हमलोग हर परिस्थिति में हमेशा नाली नाले की सफाई ,कचरा का उठाव करते है , जबकि एनजीओ से कार्य करने से पहले हम लोग को हर माह 14000 हजार मिलता था । कर्मियों को आज तक बीमा ईएसआई का का लाभ नहीं मिला ,आज तक ईपीएफ का पैसा एक रुपया भी नहीं मिला हैं । एनजीओ जन कल्याण समिति हमारे ईपीएफ का पैसा भी हजम कर जातें है । जब इस संबंध में हमलोग एकजुट होकर अपनी मांग को रखते है ।
तो हमारे साथ एनजीओ द्वारा मार पिट , गाली गलौज , ओर दुर्व्यवहार किया जाता है ,हम लोग द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर अपनी मांग को रखा गया तब,एनजीओ जन कल्याण समिति पटना द्वारा कर्मियों को डराने धमकाने का कार्य किया जा रहा है ।
कर्मियों ने बताया कि जब तक हम लोगों का मांग पुरा नहीं होता अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा ।
आज के हरताल में ,राकेश राउत, विजय राउत , सोनू राउत, शंकर राउत, रविन्द्र राउत ,संतोष राउत ,राकेश रामचन्द्र , टुनटुन मल्लिक , दिनेश मल्लिक ,मुकेश राउत , बच्छू राउत समेत 75 सफाई कर्मी हारताल में शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button