सीतामढ़ी

जनता के दरबार में जिलाधिकारी समाहरणालय के विमर्श कक्ष में आम-जन की समस्याओं को सुनकर कई शिकायतो का किया ऑन स्पॉट निष्पादन

विशाल समाचार सीतामढी बिहार की रिपोर्ट

जनता के दरबार में जिलाधिकारी समाहरणालय के विमर्श कक्ष में आम-जन की समस्याओं को सुनकर कई शिकायतो का किया ऑन स्पॉट निष्पादन

कई लोगो की शिकायत के आलोक में सबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर अविलंब निष्पादन का दिया निर्देश
सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना,साथ ही प्राप्त शिकायत के आलोक में संबधित पदाधिकारियो को बुलाकर निर्देश दिया,वही कई दुरस्त प्रखंडो के अधिकारियों से मोबाइल से बात कर उन्हें निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करे। जाबीर कुरैशी द्वारा प्राप्त आवासीय भूमि की बंदोबस्ती मामले से संबंधित आवेदन पर जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया की निर्गत आदेश का अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराए। बेलसंड प्रखंड के समीउर रहमान द्वारा प्राप्त वासीगत पर्चा से संबंधित आवेदन पर एडीएम को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डुमरा अंचल अंतगर्त मीना देवी देवी द्वारा निजी रास्ता में दबंगों द्वारा जबरन अतिक्रमण को लेकर प्राप्त आवेदन पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी डुमरा को स्थल निरीक्षण कर नापी कराने का निदेश दिया गया तथा नापी होने तक यथा स्तिथि बनाये रखने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त अन्य ने भी जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपनी समस्या कही।। आज भूमि विवाद, वासगीत पर्चा, अतिक्रमण, आवास योजना,घरेलू हिंसा, राशनकार्ड, स्वास्थ्य, मिड डे मील , एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित ज्यादातर मामले आये। इस अवसर पर अपर समाहर्ता महेश कुमार दास, ओएसडी प्रशांत कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि भूषण कुमार, सहित कई विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button