
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी द्वारा वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा डुमरा ब्लॉक स्थित वेयर हाउस एवम कमला गर्ल्स हाई स्कूल,डुमरा, स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं परिसर का जायजा लिया। साथ ही डुमरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नए वेयर हाउस भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता की जांच की एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को चल रहे कार्य का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उक्त निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ओएसडी प्रशांत कुमार उपस्थित थे।*
====================
====================
*# DPRO,Sitamarhi*


