सीतामढ़ी

स्थित नवगठित नगर निकाय, नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद बैरगनिया एवं जनकपुर रोड के वार्डो का गठन तथा नगर पंचायत बेलसंड आम निर्वाचन 2022 हेतु मतदाता सूची की तैयारी करने को लेकर बैठक आयोजित

विशाल समाचार सीतामढी बिहार से रिपोर्ट

स्थित नवगठित नगर निकाय, नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद बैरगनिया एवं जनकपुर रोड के वार्डो का गठन तथा नगर पंचायत बेलसंड आम निर्वाचन 2022 हेतु मतदाता सूची की तैयारी करने को लेकर बैठक आयोजित

सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी* *(नगरपालिका) द्वारा सीतामढ़ी जिला स्थित नवगठित नगर निकाय, नगर निगम सीतामढ़ी, नगर परिषद बैरगनिया एवं जनकपुर रोड के वार्डो का गठन तथा नगर पंचायत बेलसंड आम निर्वाचन 2022 हेतु मतदाता सूची की तैयारी करने संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने नवगठित नगर निकाय के वार्ड गठन के* *उपरांत प्राप्त आपत्तियों की जांच एवं निष्पादन हेतु नियुक्त सभी वरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन अनुरूप आपत्ति पत्रों का जांचकर निष्पादन की कार्रवाई आयोग द्वारा निर्धारित तिथि को पूर्ण करें। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रत्येक नगर निकाय के नक्शा एवं गठित एक-एक वार्ड की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने से संबंधित नगर निकाय का नक्शा एवं अंतिम रूप से वार्ड गठन का प्रस्ताव विहित प्रपत्र में दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पंचायत बेलसंड आम निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही मतदाता सूची ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, ओएसडी प्रशांत कुमार के साथ संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button