
विशाल समाचार सीतामढी बिहार
बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय पार्ट 2 के अधीन ”स्वच्छ गाँव समृद्ध गाँव” के अंतर्गत सभी गाँवो में ”मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना” के तहत सभी वार्डो में चिन्हित विद्युत पोल पर सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन का कार्य कराया जाना है | सीतामढ़ी जिला में इस महत्वकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में ब्रेडा के अभियंताओ द्वारा सभी तकनीकी सहायक एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र के सभी कर्मियों का प्रशिक्षण दिनांक 21-05-2022 को आयोजित किया गया, जिसमे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने से सबंधित सभी तकनीकी मानको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयीं।


