रीवा

दो दिवसीय रोजगार मेला आज से शुरू

दो दिवसीय रोजगार मेला आज से

रीवा एमपी: बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय रोजगार मेला 23 एवं 24 मई को जिला रोजगार कार्यालय शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक तृतीय तल में आयोजित किया गया है। रोजगार मेले में पूर्वान्ह 10 बजे से 2 बजे तक पंजीयन कराया जा सकता है। उपभोक्ता रोजगार मेले में 23 मई को यशस्वी ग्रुप रीवा में काउंसलर पद के लिये मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर युवक को प्राथमिकता दी जायेगी। मेले में आयसर कंपनी बग्गड़ पीथमपुर, धार द्वारा युवाओं का चयन किया जायेगा। 24 मई को चैतन्य माईक्रोफाइनेंस कंपनी जबलपुर द्वारा चयन किया जायेगा।
उप संचालक रोजगार श्री अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय एवं यशस्वी ग्रुप रीवा के संयोजन में किया जा रहा है। चयन के लिये युवक-युवतियों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर, मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर, 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिये। युवक-युवतियों की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो। चयन होने पर युवकों को 9500 रूपये से 25 हजार रूपये तक कंपनी के नियमानुसार प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में युवक अपने साथ मूल अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड, वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button