सीतामढ़ी

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर, “पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना” पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर, “पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना” पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

सीतामढी बिहार: जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत आयोजित जल-जीवन-हरियाली दिवस का सीधा प्रसारण कार्यक्रम समाहरणालय, सीतामढ़ी स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय में आयोजित किया गया,वही उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में “पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना” पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। नदियों को एक दूसरे से जोड़ने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई बागमती नदी के प्रबंधन को लेकर समीक्षा की गई
गौरतलब हो कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन -हरियाली दिवस का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में आज जल- जीवन -हरियाली दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संबंधित विभाग पटना में की गई जहां जल-जीवन-हरियाली अभियान से सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी द्वारा “ पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जल आपूर्ति योजना पर अपने विचार रखे गये।वही उप विकास आयुक्त के कार्यालय में आयोजित* *कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि पेयजल संकट को देखते हुए गंगा जलापूर्ति योजना लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला जहां बाढ़ ग्रसित है वही सुखाड़ की संभावनाएं भी बनी रहती है। ऐसे में हमे जल-जीवन-हरियाली अभियान में अधिक से अधिक* *जनसहभगिता को जोड़ते हुए त्वरित गति से कार्य करना होगा। उन्होंने जल संचयन के साथ साथ पौधशालाओं का सृजन करने तथा आम जन को अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु जागरूक करने पर भी बल दिया। जिला कार्यपालक अभियंता बागमती परियोजना, डीपीओ मनरेगा,सहित कई अधिकारियों ने पेयजल संकट वाले क्षेत्रों के लिए गंगा जलआपूर्ति योजना आदि पर अपने-अपने विचार रखे।
उक्त कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता बागमती परियोजना जमील अंसारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, डीपीओ मनरेगा, बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता सहित सम्बंधित विभागों के कई अधिकारी एवम कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button