शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-
12 जून 2022 को अपराह्न 3.30 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार मे विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजन
इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मा० राज्य मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिल उ०प्र० संजय सिंह गंगवार दि० 12 जून 2022 को अपराह्न 3.30 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार मे विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होनें सभी संबंधित अधिकारियो से कहा है कि वह अद्युनान्त सूचनाओं सहित निर्धारित स्थान पर समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।


