पूणेविजनेस

जगुआर लैंड रोवर ने 14 से 18 जून 2022 तक अपने वार्षिक मॉनसून सर्विस कैंप की घोषणा की

जगुआर लैंड रोवर ने 14 से 18 जून 2022 तक अपने वार्षिक मॉनसून सर्विस कैंप की घोषणा की

पुणे: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज अपने वार्षिकमॉनसून सर्विस कैंप की घोषणा कर दी है। कंपनी के ग्राहकों के लिए ख़ास सर्विस कैंप भारत में सभी अधिकृत खुदरा विक्रेता केन्द्रों में 14 से 18 जून 2022 तक चलेगा।इस कैंप में ग्राहक वाहन की अतिरिक्त जाँच और ब्रांडेड गुड्स, ऐक्सेसरीज और मूल्य-वर्द्धित सर्विसेज पर विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। सभी वाहनों को जगुआर और लैंड रोवर के अत्यंत प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा देखा जाएगा और ज़रुरत होने पर आश्वासन के साथ जगुआर और लैंड रोवर के असली कल-पुर्जे लगाए जाएंगे।

बरसात के मौसम में हर सफ़र को सुरक्षित बनाने के लिए कैंप में इलेक्‍ट्रॉनिक वाहनों की 32 बिन्दुओं पर अतिरिक्त जाँच की जाएगी। इनमें ब्रेक और वाइपर की जाँच, टायर और फ्लूइड लेवल की जाँच, बैटरी की व्यापक जाँच आदि शामिल हैं।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, रोहित सूरी ने कहा कि, “हम अपने ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए श्रेणी में सर्वोत्‍तम देखभाल के साथ-साथ सुरक्षित और कार्यकुशल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मुहैया करने वाली सर्विसिंग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध रहे हैं। हमारा मॉनसून सर्विस कैंप जगुआर और लैंड रोवर वाहन के सभी मालिकों की मौसमी ज़रूरतों का ध्यान रखने के लिए डिजाइन किया गया है।इस कैंप के माध्यम से उन्हें बरसात में कार की हर समय चलने योग्य अवस्था, मन की शान्ति, और निर्बाध ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करना चाहते हैं।
जिन ग्राहकों ने अपना शॉफर रखा हुआ है, उनके लिए सर्विस कैंप में विशेष तौर पर तैयार शॉफर ट्रेनिंग प्रोग्राम* की व्यवस्था रखी गई है जिसमें बरसात के मौसम में ड्राइविंग करने और वाहन के मेंटेनेंस के सभी पहलुओं को कवर किया जाएगा।
इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक निकटतम अधिकृत रिटेलर के पास 14 से 18 जून 2022 को सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपॉइंटमेंट तय कर सकते हैं।
लैंड रोवर वाहनों के लिए सर्विस कैंप सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।
जगुआर वाहनों के लिए सर्विस कैंप सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button