विशाल समाचार इटावा प्रतिनिधि-
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि संचारी रोगो के प्रसार के लिये अन्य कारको के साथ-साथ चूहा एवं छछूंदर भी उत्तरदायी..
संचारी रोग नियत्रंण अभियान 2022 का द्वितीय चरण दिनांक 01.7.2022 से दिनांक 31.07.2022 तक चलाने हेतु निर्देशित किया.!
इटावा यूपी: जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि संचारी रोगो के प्रसार के लिये अन्य कारको के साथ-साथ चूहा एवं छछूंदर भी उत्तरदायी है इन रोगो की रोकथाम के लिये चूहा एवं छछूंदर के प्रभावी नियत्रंण हेतु मुख्य सचिव उ०प्र० शासन चिकित्सा अनुभाग लखनऊ के क्रम में कृषि निदेशालय उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचारी रोग नियत्रंण अभियान 2022 का द्वितीय चरण दिनांक 01.7.2022 से दिनांक 31.07.2022 तक चलाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में जनपद की समस्त ग्राम सभाओं में क्षेत्रीय कृषि कर्मचारियों द्वारा चूहा एवं छछूंदर नियत्रंण के प्रचार-प्रसार हेतु बैठके आयोजित करायी जायेगी जिसमें जनसामान्य से सहयोग लेकर मानवीय जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं खेतो में कृतॅक (चूहा एवं छछूंदर) के प्रभावी एवं सुरक्षित उपायों की जानकारी दी जायेगी ।
उन्होंने समस्त जनसामान्य से अपील की है कि उक्त बैठको में भाग लेने की कृपा करे। जिससे संचारी रोग नियत्रंण अभियान 2022 का सफल आयोजन सम्पन्न हो सके।