सीतामढ़ी

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विभागों में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी वादों की स्थिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की

विकेश कुमार पूर्वे पुर्वे की रिपोर्ट-

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विभागों में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी वादों की स्थिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की

सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में विभागों में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी वादों की स्थिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से उनके लंबित वादों पर विभागवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कोई केस को गंभीरता से लें साथ ही सीडब्ल्यूजेसी में माननीय उच्च न्यायालय के पारित आदेश का अनुपालन ससमय करें ताकि एमजेसी वाद दायर करने की स्थिति उत्पन्न ना हो। एमजेसी वाद को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए कारण पृक्षा दाखिल करने का निर्देश दिया गया साथ ही अपने कार्यालय में लंबित मामलों का समीक्षा कर 15 दिनों के अंदर अनुपालन करते हुए ओथ नंबर समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि प्रशाखा संजय कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त मुमुक्षु चौधरी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडे, डीएसपी मुख्यालय राम कृष्णा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार के साथ संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button