अपराध

बांका ( बिहार):-गोली मारकर वृद्ध की हत्या!

प्रीतम सुमन की रिपोर्ट!

अमरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर भीमसेन ग्रामीण पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। इसी बीच पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष नकुल प्रसाद सिंह घटना की जानकारी अमरपुर थाने में दिया। जानकारी मिलने ही अमरपुर पुलिस निरिक्षक वकील प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक कपिलदेव यादव, जमशेद खान पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने मृतक की पहचान बांका जिला के समुखिया गांव निवासी गुलाटी मल्लिक के रूप में किया।पुलिस द्वारा घटना की सुचना मृतक के परिजनों को दिया। सुचना मिलते ही मृतक के तीनों पुत्र समेत अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर शव का शिनाख़्त किया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल देखा गया। घटना स्थल पर पुलिस निरिक्षक वकील प्रसाद यादव एवं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय के द्वारा किये गये बारिकी से निरिक्षण के दौरान शव के पास एक जिंदा कारतुस बरामद किया गया। वहीं मृतक को अपराधियों ने सीने में एक गोली मारी है जबकि एक जिंदा कारतुस शव के किनारे पड़ी हुई मिली। मामले को लेकर मृतक के बड़े पुत्र संजय मल्लिक ने बताया कि मेरे पिता तांत्रिक का कार्य करते थे। और समुखिया मोड़ पर अलग कमरा लेकर किराये पर रहते थे। गुरूवार की रात्रि करीब एक बजे मेरे पिता अचानक गायब हो गया। शुक्रवार के दिन पिता की मौत हो जाने का सुचना मिला। घटना के संबंध में मृतक के परिजन कुछ भी बताने से अनभिज्ञता जाहिर किया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के लिए बांका भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की बारिकी से जांच किया जा रहा है। बहुत जल्द हत्या में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं दुसरी तरफ घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया। मौके पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार की रात्रि करीब दो बजे फायरिंग की आवाज सुनी थी।किसे पता कि अपराधियों के द्वारा जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button