रीवा

अंकुर अभियान के तहत निर्मल सिटी में किया गया पौधारोपण

अंकुर अभियान के तहत निर्मल सिटी में किया गया पौधारोपण

रीवा एमपी: पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले भर में अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम जनता बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रही है। अभियान के तहत रीवा शहर की निर्मल सिटी के निवासियों ने पौधारोपण किया। निर्मल सिटी कालोनी के पार्क में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। निर्मल सिटी प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह, उप संचालक खनिज एसएम पाण्डेय, खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित, सुशांतो मुखर्जी तथा अन्य निवासियों ने पौधारोपण किया। पार्क में गत वर्ष भी रोपित किए गए सभी पौधे सुरक्षित हैं। इनकी नियमित देखभाल की जा रही है। पौधारोपण का विवरण वायुदूत एप के माध्यम से अंकुर अभियान में ऑनलाइन दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button