Uncategorized

बिहार में फिर चाचा-भतीजा सरकार, अखिलेश ने नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई

बिहार में फिर चाचा-भतीजा सरकार, अखिलेश ने नीतीश-तेजस्वी को दी बधाई
Nitish Kumar Oath Ceremony Live News in Hindi: बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं भाजपा ने आज सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री नीतीश कुमार जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री तेजस्वी यादव जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
बिहार में शपथग्रहण समारोह समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। शपथग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पैर भी छुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button