रीवा

जिले में जगह-जगह लहरा रहे तिरंगे – निकल रही रैलियाँ

जिले में जगह-जगह लहरा रहे तिरंगे – निकल रही रैलियाँ

रीवा : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पांच लाख से अधिक तिरंगे वितरित किए गए हैं। जिले में जगह-जगह शान से तिरंगे लहरा रहे हैं। छोटे-बड़े, कच्चे-पक्के, नए-पुराने सभी मकानों में छत और बालकनी में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगे फहराए हैं। सभी प्रमुख इमारतों में भी आजादी का प्रतीक तिरंगा लहरा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बड़ी पुलों तथा फ्लाईओव्हरों में भी तिरंगे फहराने के साथ तीन रंग के प्रकाश देने वाली लाइटों से सजावट की गई है। सार्वजनिक तथा निजी वाहनों में भी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया है। इस अभियान से आमजनता को जोड़ने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। कालोनियों में भी प्रभातफेरी निकालकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है। पंचायतों में युवाओं के दल मोटरसाइकिलों में तिरंगे लगाकर पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दे रहे हैं। कार्यालयों, दुकानों, होटलों, बस स्टैण्ड तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों में भी चारों ओर तिरंगा फहराने की होड़ है। चोरहटा स्थित व्हीटीएल फैक्ट्री में भी तिरंगा लहराया गया। हर घर तिरंगा अभियान में पूरा जिला तिरंगामय हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button